कानपुर07अप्रैल*पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि जिस तरह रोजाना पेट्रोल डीजल व गैस के दाम बढ़ रहे हैं, उससे आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। कमरतोड़ महंगाई के कारण लोग अपनी गृहस्थी नहीं चला पा रहे हैं। केंद्र सरकार जिस तरह रोजाना पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा रही है उससे साफ है कि उसे आम लोगों की चिंता नहीं है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सभी कार्यकर्ता कांग्रेस शहर अध्यक्ष कृपेश त्रिपाठी की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे।
Byte- कृपेश त्रिपाठी कांग्रेस नेता

More Stories
मथुरा 1 मार्च 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधडी के अपराध में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 1 मार्च 26 *मंडलाआयुक्त आगरा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा द्वारा नवनिर्मित पर्यटन थाने का निरीक्षण*
मथुरा 1 मार्च 26*आगामी होली का त्यौहार के मध्येनजर समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च*