पूर्णिया बिहार 27 अक्टूबर 2026*पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 क्विंटल बिजली तार के साथ अंतरजिला चोर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर गौरव कुमार ने आज़ केनगर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिजली तार चोर गिरोह के उद्भेदन की जानकारी दी,
एसडीपीओ डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि विगत 5 अक्टूबर 2026 की रात केनगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर-परसिया इलाके में कृषि पटवन के लिए लगे 11 केवी के बिजली तार को अज्ञात चोरों ने काट लिया था। इस संबंध में केनगर थाना कांड संख्या 319/26 दर्ज किया गया था,
उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन पूर्णिया के निर्देश पर उनके नेतृत्व में केनगर थाना पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम गठित की गई, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर सक्रिय 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है,
एसडीपीओ डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर करीब 27 क्विंटल यानी 2700 किलोग्राम एल्युमिनियम और कॉपर का तार बरामद किया गया है, साथ ही एक स्कॉर्पियो, एक पिकअप, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, तार काटने के दो उपकरण और सात मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
डॉक्टर कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पूर्णिया शहर के कई थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है, पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी सहित डीआईयू की टीम मौजूद थी,
More Stories
मथुरा 27 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 27 अक्टूबर 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को चोरी की बाइक सहित किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 27 अक्टूबर 26*जनता का विश्वास खो चुकी है भाजपा की डबल इंजन सरकार :मोहम्मद अरशद खान*