पूर्णिया बिहार21मई26* फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं: अपर समाहर्ता रवि राकेश ने VC से की समीक्षा*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार । विभागीय दिशा निर्देश एवं प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार के मार्गदर्शन में जिले के सभी प्रखंडों में किसानों के पंजीकरण के लिए मेगा कैम्प चलाए जा रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गति देने के लिए गुरुवार को अपर समाहर्ता श्री रवि राकेश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गहन समीक्षा की।
*✦ अंचलवार कार्यों का लिया जायजा ✦*
बैठक में सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से अंचलवार प्रगति रिपोर्ट ली गई। अपर समाहर्ता ने अब तक हुए पंजीकरण, लंबित आवेदनों और कैम्प संचालन की स्थिति का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण सरकार की प्राथमिकता है। इससे किसानों को सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
*✦ लक्ष्य पूरा करने का सख्त निर्देश ✦*
समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता रवि राकेश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाई जाए और निर्धारित लक्ष्य हर हाल में समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने विभागीय एसओपी का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
*✦ मेगा कैम्प से मिल रहा लाभ ✦*
जिले के सभी प्रखंडों में मेगा कैम्प के माध्यम से किसानों का निबंधन किया जा रहा है। कैम्प में मौके पर ही किसानों का सत्यापन कर उनका डाटा अपलोड किया जा रहा है। प्रभारी डीएम श्री अंजनि कुमार के निर्देश पर प्रतिदिन मॉनिटरिंग हो रही है ताकि कोई भी पात्र किसान छूटने न पाए।
अपर समाहर्ता ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से पारदर्शिता आएगी और बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। सभी अंचलाधिकारियों को शिविर में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

More Stories
*भागलपुर बिहार 21 मई 26*रसलपुर थाना अंतर्गत दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग करने वाले अभियुक्त को एक देशी कट्टा तथा दो खोखा के साथ किया गया गिरफ्तार*
*भागलपुर बिहार 21 मई 26*भागलपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ की दिनांक-20.05.2026 की देर रात्रि से नाथनगर थाना अंतर्गत सा०- लालु चौक से पाँच लड़कियाँ गुमशुदा हो गई है*
*भागलपुर बिहार 21/05/26*अंतरराज्यीय साइबर अपराध के 20 कांडों में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार*