पूर्णिया बिहार20दिसंबर25* एसएसपी का जनता दरबार: आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने मुफस्सिल थाना परिसर में आम जनता की समस्या सुनवाई हेतु जनता दरबार का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने आगे कहा कि पूर्णिया पुलिस जनता के सहयोग और विश्वास से ही मजबूत होगी, और हर नागरिक की सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न और अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं
पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है
जनता दरबार से लौट रहे लोगों नेबताया कि पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के जनता दरबार से आम जनता को राहत मिल रही है
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के निर्देश से अपराध में कमी आई है- पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के जनता दरबार से पुलिस और जनता के बीच का अंतर कम होता नजर आ रहा है,

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*