पूर्णिया बिहार13मार्च26* सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों को मिला प्रशिक्षण, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज
पूर्णियाबिहार । जिला सहकारिता कार्यालय पूर्णिया के तत्वाधान में शुक्रवार को पूर्णिया जिलांतर्गत सभी पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं व्यापार मंडल के अध्यक्षगणों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला – सह -प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया में किया गया।
इस अवसर पर संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां अंकेक्षण पूर्णिया, प्रबंध निदेशक जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पूर्णिया, जिला सहकारिता पदाधिकारी पूर्णिया, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी सहयोग समितियां पूर्णिया, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, CSC के जिला प्रबंधक, सहायक निबंधक पूर्णिया अंचल पूर्णिया और सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पूर्णिया, कार्यपालक सहायक आदि मौजूद थे।
इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पैक्स कंप्यूटराइजेशन, CSC, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशिष्ट प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में सभी संबंधित पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधक तथा व्यापार मंडल के अध्यक्षगण को निर्देशित किया कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रावधानों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करेंगे। लगता है यह खबर अच्छी है।

More Stories
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*
कौशाम्बी 13 मार्च 26*ट्रैक्टर से भिड़े बाइक सवार दो युवक हुए घायल*