July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार13मई26*"वर्दी का रौब दिखाने वाली महिला SHO नौकरी छोड़ दें" : DGP बिनय कुमार*

पूर्णिया बिहार13मई26*”वर्दी का रौब दिखाने वाली महिला SHO नौकरी छोड़ दें” : DGP बिनय कुमार*

पूर्णिया बिहार13मई26*”वर्दी का रौब दिखाने वाली महिला SHO नौकरी छोड़ दें” : DGP बिनय कुमार*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*महिला थानेदारों के व्यवहार पर DGP ने जताई नाराजगी, कहा- जनता से मित्रवत रहें*

पूर्णिया बिहार। बिहार के पुलिस महानिदेशक बिनय कुमार ने महिला पुलिसकर्मियों के रवैये पर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जो महिला SHO सिर्फ वर्दी का रौब दिखाती हैं, उन्हें नौकरी छोड़ देनी चाहिए।
सोमवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में DGP ने महिला थानों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई महिला SHO थाने में आने वाले फरियादियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों से ठीक से पेश नहीं आतीं। वर्दी की हनक दिखाकर उन्हें डराने का काम करती हैं।
DGP बिनय कुमार ने दो टूक कहा, “पुलिस का काम जनता की सेवा करना है, रौब दिखाना नहीं। जो महिला थानेदार अपनी जिम्मेदारी नहीं समझतीं और सिर्फ पद का दुरुपयोग करती हैं, उनके लिए विभाग में कोई जगह नहीं है। ऐसे अधिकारी स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दें।”
उन्होंने सभी SP को निर्देश दिया कि महिला थानों की हर महीने मॉनिटरिंग की जाए। फरियादियों से फीडबैक लिया जाए। अगर किसी SHO की शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई हो। DGP ने कहा कि महिला पुलिस से उम्मीद की जाती है कि वे पीड़ितों के प्रति संवेदनशील रहें और थाने को मित्रवत बनाएं।
बैठक में ADG मुख्यालय, IG कमजोर वर्ग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Taza Khabar