June 14, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार12जून25*बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन,नौकरी दो या सत्ता छोड़ो‌ : विधायक आफाक आलम

पूर्णिया बिहार12जून25*बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन,नौकरी दो या सत्ता छोड़ो‌ : विधायक आफाक आलम

पूर्णिया बिहार12जून25*बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन,नौकरी दो या सत्ता छोड़ो‌ : विधायक आफाक आलम।

पूर्णिया से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपीआजतक चैनल।

पूर्णिया बिहार। बिहार में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं के पलायन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राम के निर्देश पर पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में गोकुल कृष्ण आश्रम, पूर्णिया में “नौकरी दो या सत्ता छोड़ो” अभियान के तहत पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री चेतन चौहान ने केंद्र और बिहार सरकार पर बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि,
नीतीश कुमार और मोदी सरकार ने बिहार के युवाओं को नौकरी देने के बजाय लाठीचार्ज और दमंग का रास्ता अपनाया है। सरकार सिर्फ मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।”
पूर्णिया कांग्रेस अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र यादव ने मीडिया से संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, महंगाई, लूट, अपहरण और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने “डबल इंजन की सरकार” को विफल बताते हुए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। पूर्णिया गूगल आश्रम
कांग्रेस कार्यालय से लेकर पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुर्णियां जिला समाहरणालय के सामने कार्यालय के गेट को तालाबंद कर प्रदर्शन किया, और जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में विशेष रूप से पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्रों की बेरोजगारी, पलायन, बाढ़-सुखाड़ और सरकारी उपेक्षा को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस का आरोप है कि आज भी सीमांचल के युवा रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर हैं और कई लोग तो अन्य राज्यों से सुरक्षित घर भी नहीं लौट पाते।

इस प्रदर्शन को सफल बनाने में निम्नलिखित प्रमुख नेता शामिल रहे: चैतन चौहान के साथ साथ पुर्व मंत्री सह कसबा विधायक आफाक आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, कुमार आदित्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेख़ सद्दाम, प्रदेश प्रवक्ता अजमेर करीम, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अली खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नी मरांडी, करण यादव, दिवाकर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन सिंह, बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष श्याम यादव, महिला कांग्रेस प्रभारी मीता पांडेय, पूर्व कस्बा लखना मुखिया एजाज आलम , पूर्व कस्बा प्रखंड उप प्रमुख यासीन मलिक, मोहम्मद सादिक, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सायरा बानो( कसबा) पूर्व महिला जिलाध्यक्ष मीता चांडक,युवा कांग्रेस प्रभारी सत्यबरत दास, राहिद आलम, सहित
हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.