पूर्णिया बिहार10 अप्रैल छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती का भ्रमण, अपराधियों में खौफ का माहौल
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार: पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत महोदया के आदेशानुसार, आज 10 अप्रैल को उड़ान गश्ती टीम ने पूर्णिया के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और पार्कों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने छात्राओं से बातचीत की और उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। उड़ान गश्ती की इस पहल से अपराधियों में खौफ का माहौल है, जबकि दुकानदारों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह और हर्षोल्लास है
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। उड़ान गश्ती टीम ने स्कूल और कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में भी गश्त की और लोगों को छात्राओं की सुरक्षा के बारे में जागरूक किया
पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि उड़ान गश्ती टीम द्वारा चलाया गया यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में किसी प्रकार की असुरक्षा न महसूस हो ।

More Stories
लखनऊ १० अप्रैल २६ * स्कूलों ने ज्यादा फीस वसूली तो 5 लाख तक जुर्माना और मान्यता होगी रद: जिलाधिकारी
अयोध्या १० अप्रैल २६ * अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद रेल मंत्री से की मुलाकात, रुदौली रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर रेल मंत्री को सौंपा पत्र
अयोध्या १० अप्रैल २६ * गौशाला बनी लेकिन गौवंश गायब, योजना पर उठे बड़े सवाल