पूर्णिया बिहार 8 मई 2025*स्वास्थ्य विभाग के आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी पूर्णिया जिले में स्वास्थ्य विभाग के आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को समीक्षा की गई।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार।समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर बीएमआईसीएल पूर्णिया से जिले में निर्माण होने वाले 60 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण की स्थिति के संबंध में पूछा गया। प्रोजेक्ट मैनेजर बीएमआईसीएल पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि जिले में निर्माण होने वाले 60 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में से 34 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण का निविदा हो गया है तथा 26 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण हेतु रीटेंडर किया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा वैसे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिला निविदा को गई है वहां तेंवरित गति से कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
प्रोजेक्ट मैनेजर बीएमआईसीएल पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि टेंडर किए गए 34 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में से बनमनखी प्रखंड के 8 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र अभी तक अंचल अधिकारी बनमनखी से अप्राप्त है। जिला पदाधिकारी अंचल अधिकारी बनमनखी की अविलंब अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता बनमनखी को निदेश दिया गया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए ससमय अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध हो इसके लिए स्वयं अंचलाधिकारी बनमनखी से अपने पर्यवेक्षण में करना सुनिश्चित करेंगे।
प्रोजेक्ट मैनेजर बीएमआईसीएल पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि रिटेंडर में गए पूर्णिया पूर्व के 12 अमौर के 5,बायसी के 3 , वैसा के 2 तथा धमदाहा के 4 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से संबंधित भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र संबंधित अंचल अधिकारी से अप्राप्त है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण हेतु भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन पूर्णिया तथा डीपीएम हेल्थ पूर्णिया को निदेश दिया गया कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की लगातार समीक्षा तथा पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा आगामी बरसात से पूर्व अधिक से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया जिससे आम लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी निर्माण कार्य को निर्धारित मानदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि जिले में चल रहे आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र ससमय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त पूर्णिया, अपर समाहर्ता पूर्णिया,सिविल सर्जन पूर्णिया, डीपीएम , जिला स्वास्थ्य समिति पूर्णिया, प्रोजेक्ट मैनेजर बीएमआईसीएल पूर्णिया तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें