पूर्णिया बिहार 8 अप्रैल26 *8वें पोषण पखवाड़ा: माताओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए समीक्षा बैठक आयोजित*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : सचिव, समाज कल्याण विभाग पटना श्रीमती बन्दना प्रेयषी की अध्यक्षता में 8वें पोषण पखवाड़ा (09 से 23 अप्रैल 2026) के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पखवाड़ा के उद्देश्यों, गतिविधियों एवं प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य माताओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में समग्र सुधार लाना है, विशेष रूप से जीवन के पहले 6 वर्षों में बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
सचिव महोदया ने पूर्व में राज्य के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया कि बिहार ने पोषण माह में देश में प्रथम स्थान तथा पोषण पखवाड़ा में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने निर्देश दिया कि इस वर्ष बेहतर समन्वय एवं नवाचार के माध्यम से इन उपलब्धियों को और आगे बढ़ाया जाए।

More Stories
कानपुर नगर 8 अप्रैल 26*जनता जनार्दन की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” रचना सिंह गौतम
कौशाम्बी 8 अप्रैल 26*स्टेडियम में कोचिंग बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने की मांग*
कौशाम्बी 8 अप्रैल 26*बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात*