कौशाम्बी 8 अप्रैल 26*बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात*
*कौशाम्बी*।चरवा थाना क्षेत्र के चक शहाबुद्दीनपुर गांव में किरन पाल की हत्या के मामले में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बुधवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। चक शहाबुद्दीनपुर गांव में किरन पाल की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा,जहां प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने परिजनों से मुलाकात की।मृतका की बहन ने बताया कि उसकी बहन गांव के बाहर भैंस चरा रही थी, तभी भैंस बब्बू यादव के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर बब्बू यादव और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया,जो बाद में हिंसक हो गया और किरन पाल की हत्या कर दी गई। फिलहाल इस प्रकरण के बाद चरवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मौके पर मौजूद बसपा नेताओं में चरण दिनकर,सतीश जाटव,पंकज गौतम, शैलेन्द्र कुमार गौतम और रमेश गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी