September 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 6 सितंबर 26 पूर्णिया में 4 करोड़ रूपये का ब्राउन शुगर जप्त / ASP

पूर्णिया बिहार 6 सितंबर 26 पूर्णिया में 4 करोड़ रूपये का ब्राउन शुगर जप्त / ASP

पूर्णिया बिहार 6 सितंबर 26 पूर्णिया में 4 करोड़ रूपये का ब्राउन शुगर जप्त / ASP

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णिया बिहार/ पूर्णिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है, लगभग 4 करोड़ रुपये का ब्राउन शुगर जप्त किया गया है, पुलिस ने महिला गैंग सहित 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, देखिए ये रिपोर्ट,
तस्वीरें पूर्णिया की हैं,जहां रात के अंधेरे में बंगाल से ब्राउन शुगर की बड़ी खेप लाई जा रही थी लेकिन उससे पहले ही पूर्णिया पुलिस ने जाल बिछा दिया धमदाहा एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में पुलिस ने टीकापट्टी-रूपौली रोड पर तीनटंगा मोड़ के पास घेराबंदी की और एक सफेद कार को रोका तलाशी में कार से 2 किलो 130 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है,
इस मामले में पुलिस ने दो पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है… इनके पास से 6 मोबाइल और 40 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं, पकड़े गए तस्कर महिलाओं की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे थे,ताकि पुलिस को शक न हो,
पूर्णिया एसपी आलोक रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से कुरौला-टीकापट्टी के रास्ते रूपौली में स्मैक की खेप आ रही है, सूचना पर टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई, एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल में करोड़ों के लेन-देन के सबूत मिले हैं, यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है जिसके अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, सीमांचल में नशे के खिलाफ पूर्णिया पुलिस की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है,

*गिरफ्तार तस्करों के नाम*

विष्णु कुमार और शेखर कुमार दोनों रूपौली पूर्णिया
शांति देवी, शोभा देवी, इंदू देवी और मीना देवी – चारों कटिहार जिला

Taza Khabar