पूर्णिया बिहार 6 मई 25* डंगराहा ओ0पी0 के द्वारा 42.81 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया जिले के डंगराहा ओ०पी दिवा गश्ती पदाधिकारी को गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि एक CNG टेम्पू से विदेशी शराब पूर्णियाँ मोड़ से जानेवाली है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस दल द्वारा दालकोला चेकपोस्ट के पास वाहन जाँच प्रारंभ किया गया। वाहन जाँच के क्रम में पूर्णियाँ मोड़ की ओर से आ रही एक CNG टेम्पू को वाहन जाँच हेतू रूकने का ईशारा किया गया तो उक्त टेम्पू चालक टेम्पू घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विकास कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता जनार्दन गोस्वामी, सा० मोहनी, वार्ड नं0 06, थाना कसबा, जिला पूर्णियाँ बताया। तत्पश्चात पकड़ाये व्यक्ति एवं टेम्पू की तलाशी ली गई तो उक्त टेम्पू से कुल-42.810 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। बरामद विदेशी शराब एवं टेम्पू को जप्त करते हुए अभियुक्त विकास कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता जनार्दन गोस्वामी, सा० मोहनी, वार्ड नं0 06, थाना कसबा, जिला पूर्णियाँ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में डंगराहा ओ०पी० के पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सरहानीय रही है।

More Stories
कानपुर नगर ०२ जून २०२६ * माल बनाओ अभियान तेज़, लुटेरों के हाथों में गढ्ढे में शहर, “विकास कार्यों के पत्थर पर भी भ्रष्टाचार! नगर निगम के नियमों को ठेंगा, भुगतान के लिए लगाया फ्लैक्स पोस्टर”
मिर्ज़ापुर०२ जून २०२६ *मड़िहान में 10 वर्षीय अज्ञात बच्ची का शव जंगल मे मिला।
भागलपुर ०२ जून २०२६ * समर्थकों के साथ संगठन अध्यक्ष,युवा एकता समाजिक संगठन की मुख्यमंत्री से मांग : पुरातत्व विभाग से राबड़ी आवास की हो खुदाई।