पूर्णिया बिहार 5 अप्रैल 26 *गुंडागर्दी का खात्मा: पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेश पर पूर्णिया में गुंडा परेड का आयोजन*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : आज 5 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिले के सभी थाना पर थानाध्यक्ष के द्वारा गुंडा परेड का आयोजन किया गया। इस आयोजन से समाज के दुश्मन गुंडागर्दी करने वाले काफी खौफ में हैं। गुंडा परेड के आयोजन से पुलिस की ताकत और कानून की व्यवस्था का संदेश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिटी शेरावत की इस अनोखी पहल से अपराधियों में खौफ पैदा हुआ है और समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बना है। अगर यही हाल रहा तो बहुत जल्द पूर्णिया से गुंडागर्दी मुक्त हो जाएगा।
गुंडा परेड में शामिल अपराधियों को पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोगों में खुशी की लभावना है और वे पुलिस की इस पहल का समर्थन कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि पूर्णिया को गुंडागर्दी और अपराध से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी पूरी ताकत से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखेगी।

More Stories
भागलपुर 5 अप्रैल 26*ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सत्र 2026-29 के लिए कार्यकारिणी का पदस्थापना कार्यक्रम का आयोजन
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**संस्कार युक्त शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की नींव–डॉक्टर केपी श्रीवास्तव*
कौशाम्बी 5 अप्रैल 26**लूट की घटनाओं का शातिर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार*