पूर्णिया बिहार 4 जुलाई 26 लाइन बाजार में पुलिस का बड़ा प्रहार! 8.60 ग्राम स्मैक के साथ 2 शातिर तस्कर धराए, घर से नकदी और मोबाइल भी बरामद
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार /पूर्णिया सहायक खजांची थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.60 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि लाइन बाजार के पांचू मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहिल अंसारी और मोहम्मद निजामुद्दीन अपने घर से स्मैक की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से _31 पुड़िया स्मैक – कुल वजन 8.60 ग्राम_, _3 मोबाइल फोन_ और _नकद 257 रुपये_ बरामद किए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। बरामद सामान को जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More Stories
अयोध्या5जुलाई26*एक पेड़ माँ के नाम’ से शुरू हुआ महाअभियान, रुदौली में तीन लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे
बांदा5 जूलाई 26*महिला वैश्य समाज ने निभाया मानवीय धर्म, जरूरतमंद परिवार की बेटी पूजा साहू की कराई शादी*
मथुरा 5 जुलाई 26*महिला की गला घोटकर हत्या कर शव को सड़क किनारे फैंक कर भाग जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*