पूर्णिया बिहार 4 अप्रैल 26 बिहार में गरमाया मौलाना की रिहाई का मुद्दा, अख्तरूल ईमान ने उठाए सवाल
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़
पूर्णिया बिहार : अमोर के विधायक और एमआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने यूपी पुलिस द्वारा पकड़े गए मौलाना की जल्द रिहाई की मांग की है। उन्होंने गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल उठाए और धर्मगुरू के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि एक दूसरे की धार्मिक आस्थाओं का सम्मान भारतीय धर्मनिरपेक्षता का मूल मंत्र है।
विधायक ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, और अन्य अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौलाना की गिरफ्तारी से मुस्लिमों में नाराजगी है और अगर जल्द ही उन्हें रिहा नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
अख्तरूल ईमान ने कहा कि मौलाना की गिरफ्तारी पूरी तरह से गलत है और यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर उच्च स्तर पर बात करेंगे और मौलाना की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।