February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 31 जनवरी 26*नीति आयोग भारत सरकार अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

पूर्णिया बिहार 31 जनवरी 26*नीति आयोग भारत सरकार अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

पूर्णिया बिहार 31 जनवरी 26*नीति आयोग भारत सरकार अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का हुआ शुभारंभ

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार। माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव, माननीय विधायक कसबा श्री नितेश कुमार सिंह, ज़िला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार द्वारा सम्पूर्णता अभियान 2.0 का समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार से विधिवत किया गया शुभारंभ ।
नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम/आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अन्तर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 संचालित किया जा रहा है।
जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि प्रक्षेत्र में आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) अंतर्गत 05 सूचकांकों एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत 06 सूचकांकों को निर्धारित समय सीमा के अंदर संतृप्त किया जाना है।
सम्पूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम दिनांक 28.01.2026 से 14.03.2026 तक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके दौरान लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संबंधित विभाग द्वारा साप्ताहिक गतिविधियाँ की जायेंगी ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारी गण एव कर्मीगण ने संकल्प लिया कि आकांक्षी जिला एव आकांक्षी प्रखंडों के सभी सूचकांकों को संतृप्त करने के लिए कार्य की जाएगी एव प्रखंड/जिला को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध बनाया जाएगा ।
इस अवसर पर माननीया महापौर श्रीमती विभा कुमारी, उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार, नीति आयोग के प्रतिनिधि श्री दिव्यांशु, जिला योजना पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), आकांक्षी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एव अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Taza Khabar