अयोध्या ३१ जन्वरी ६ * निर्धनों की सहायता करना ही मानवता का धर्म है : राजन पांडेय
गढ़ी में विशाल कम्बल वितरण व कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
कम्बल पाकर जरूरत मंद लोगों के चेहरे खिले
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विधान सभा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी मजरे बठौली में शनिवार को विशाल कम्बल वितरण समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत अमौनी श्री सत्यभारती जी महाराज ने की तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डाक्टर अनवर हुसैन खां ने किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी राजन पांडेय ने कहा कि निर्धनों की सहायता करना ही मानवता का धर्म है। गरीबों व वंचितों की मदद से ईश्वर तो खुश होता ही है समाज में भी उसको सम्मान मिलता है।श्री पांडेय ने कहा कि गरीबों व मजलूमों की सेवा करने के लिए हमने अपना जीवन समर्पित कर दिया है।उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में जहर घोलने का काम करते हैं।राजनीति इतनी गंदी हो गई है कि भाई भाई से लड़ाया जा रहा है। जाति जाति से लड़ाया जा रहा है।यह सब बंद होना चाहिए सभी इंसान है सब लोगों में मानवता होनी चाहिए।जिस दिन यह बंद हो गया तो कुछ राजनीतिक दलों की दुकान बंद हो जाएगी। राजन पांडेय ने कार्यक्रम में ऐलान किया कि अगले साल जब इस प्रकार का आयोजन होगा हमारी तरफ से 251 जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे महंत अमौनी श्री सत्यभारती जी महाराज ने इस कार्यक्रम के आयोजक साद खान को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने आज एक बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन करके इस नेक कार्य करने का फैसला लिया।गरीबों की सेवा करना इंसानियत का तकाजा है।उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सम्पन्न लोगों को इस नेक कार्य में अपना योगदान करना चाहिए इस पुनीत कार्य से आयोजक का समाज में सम्मान तो मिलता ही है।ईश्वर भी खुश होता है। सामाजिक कार्यकर्ता सैयद मुजीब अहमद ने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं को निर्बलों और कमजोर वर्गों की भलाई के लिए अपनी शक्ति व साधन का उपयोग करना चाहिए।गरीबों की खिदमत करने से अल्लाह ताला दान करता से खुश होता है और उसके परिजनों का भला करता है और इसलिए सामर्थ्यवान को इस नेक कार्य में सहभागी होना चाहिए। समारोह का संचालन कर रहे प्रसिद्ध साहित्यकार डाक्टर अनवर हुसैन खां ने कहा कि गरीबों को जाड़े के मौसम में आर्थिक कमजोरी की वजह से कठिनाइयां होती हैं और कम्बल की सख्त जरूरत होती है।सरकार अपने स्तर से यथासंभव सहायता करती है लेकिन फिर भी हर एक गरीब लोगों तक मदद पहुंचना मुश्किल है।इसलिए स्वयं सेवी संगठनों और धनवानों को इस पवित्र काम में आगे आना चाहिए।कार्यक्रम के आयोजक मो0 साद खां की ओर से लगभग ढाई सौ जरूरत मंदों को कम्बल वितरण किया गया।इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मवई निशात अली खां ,डाक्टर आफताब आलम, नामवर शायर इमरान आलियाबादी,जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय,रुदौली नगर कांग्रेस अध्यक्ष व शायर तारिक रुदौलवी,जुनेद अलियाबादी,वफ़ा अलियाबादी, मास्टर उजैर अहमद,अजहर हुसैन सोसाइटी के सचिव कौसर हुसैन खां, जन्नू मिश्रा,पूर्व प्रधान शोएब खां,एहतिशाम हुसैन खां, राहत अली खां,पत्रकार मुजतबा खां सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है