पूर्णिया बिहार 27 फरवरी 26* पूर्णिया में नेशनल टैलेंट हंट के ऑडिशन में उमड़े प्रतिभागी, कांग्रेस में शामिल होने का मौका : चित्रा बाथम
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया टैलेंट हंट के पूर्णिया जोन के ऑडिशन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम और संयोजक असित नाथ तिवारी ने प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया।
जूरी के तौर पर रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रोफेसर आलोक कुमार, कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता, और पत्रकार संजय कुमार उपस्थित थे। इस दौरान पार्टी के पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजेंद्र यादव, महासचिव राजेश यादव, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
प्रतियोगिता का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रभूषण राजपूत ने किया। संयोजक असित नाथ तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत सभी को कांग्रेस से जुड़कर पदाधिकारी बनने का मौका मिलेगा। आम समाज से राजनीति में आए लोग आम समाज की मुखर आवाज़ बनेंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती है और कांग्रेस के टैलेंट हंट कार्यक्रम में बिहार की प्रतिभा देखकर इस धरती को बारंबार प्रणाम है। पार्टी इससे पहले भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में ज़ोन स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कर चुकी है। सभी ज़ोन से चयनित प्रतिभागियों को आगामी 20 मार्च को पटना में आयोजित फाइनल राउंड की प्रतियोगिता में आमंत्रित किया जाएगा।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*संवेदनशील एवं प्रमुख होलिका दहन स्थलों तथा रंगोत्सव से संबंधित चिन्हित स्थानों का एसडीएम सीओ ने संयुक्त रूप से किया भौतिक निरीक्षण*
कानपूर नगर २७ फरवरी २६ * तहसील सभागार बिल्हौर में आगामी होली एवं रमज़ान के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक आयोजित
उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे