पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक ऐज
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया के ऐतिहासिक आपरूपी मां कामाख्या धाम में तीन दिवसीय राजकीय कामाख्या महोत्सव का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार की माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री लेसी सिंह, माननीय विधायक कसबा श्री नितेश कुमार सिंह और जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर राजकीय मेला महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री लेसी सिंह ने कहा कि पिछले साल ही माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जब कामाख्या मंदिर आए थे तो उन्होंने इसे राजकीय महोत्सव घोषित किया गया था। यह दूसरी बार राजकीय महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की महिमा काफी अपरम्पार है। दूर-दूर से भक्तजन अपनी मन्नत के लिए यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं।
वहीं माननीय विधायक कसबा श्री नितेश सिंह ने कहा कि मां कामाख्या काफी प्राचीन और आपरूपी मंदिर है। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री श्री लेसी सिंह के प्रयास से यहां राजकीय समारोह का आयोजन हो रहा है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें नामी गिरामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
रोहतास 25 मार्च 26*भरकुडिया गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित थार ने बाइक सवार तीन युवकों को रौद दिया।*