पूर्णिया बिहार 25 फरवरी 26*नवभारत फाउंडेशन की पहल: गरीब कन्या विवाह समारोह का भव्य आयोजन 26 फरवरी को
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णियाबिहार। 26 फरवरी 2026 को पूर्णिया की धरती पर नवभारत फाउंडेशन के तत्वावधान में थाना चौक हाउसिंग बोर्ड शिव मंदिर परिसर में 26 फरवरी को गरीब कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम पूर्णिया के महापौर बिभा कुमारी और उप महापौर पल्लवी गुप्ता के अलावा जिला पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
यह कार्यक्रम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को सम्मान, सहयोग और सामाजिक संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। नवभारत फाउंडेशन, हिंदू नव निर्माण सेना, अपन मिथिला फाउंडेशन, अकादमी एवं सेवा स्काई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी के लिए न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, बल्कि उन्हें जीवन के विभिन्न पहलुओं में भी मदद की जाएगी।
इस समारोह में शामिल होने के लिए आप भी आमंत्रित हैं, और नवभारत फाउंडेशन की इस पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। यह आयोजन गरीब परिवारों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आएगा, और उन्हें अपने जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

More Stories
शेरशाह सूरी मकबरा:- पुलिस सप्ताह में मिनी मैराथन का आयोजन !
झारखंड: सिमरिया (चतरा) के समीप एक चार्टर एयर एम्बुलेंस/लाइट एयरक्राफ्ट का दुर्भाग्यपूर्ण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया
कानपूर नगर २४ फरवरी २६ * विकास के नाम पर लूट का इरादा लिए कई प्रत्याशियों के सपने अब तारीखों के उधेड़बुन में फंसे