पूर्णिया बिहार 21 मई 26 डीएम की अध्यक्षता में पूर्णिया में समीक्षा बैठक*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को महानंदा सभागार में वरीय और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में 19 मई 2026 को आयोजित सहयोग शिविर में मिले आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। साथ ही बुधवार को लगने वाले किसान पंजीकरण मेगा कैम्प की तैयारियों, जनगणना 2027 के कार्यों और पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने सभी कार्यों की प्रगति को संतोषजनक बताया।
अंजनी कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान पंजीकरण मेगा कैम्प का स्थल पर जाकर निरीक्षण करें और काम की निगरानी सुनिश्चित करें। जनगणना 2027 का काम गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय सीमा में पूरा करने को कहा। पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण में तेजी लाकर निर्धारित समय पर काम पूरा करने का निर्देश भी दिया।
बैठक में जिले के वरीय और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड व अनुमंडल स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

More Stories
कानपुर नगर21मई26*शिवराजपुर छतरपुर रजबहे की पुलिया की उखड़ी आरसीसी रोड
कानपुर नगर21मई26*फैक्ट्रियों में श्रमिकों के शोषण पर अब बड़ी कार्रवाई तय, श्रमायुक्त का सख्त अल्टीमेटम*
लखीमपुर खीरी21मई26*बूंदी के लड्डू खाने से हुई तवियत खराब, खाद्य सुरक्षा आधिकारी की दिया शिकायती पत्र