पूर्णिया बिहार 20 मार्च 26 एसपी का खुलासा : डगरूआ में युवती की हत्या मामले में मुख्य आरोपी सचिन कुमार गिरफ्तार_
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया के डगरूआ थाना अंतर्गत सुखदेव चौधरी के द्वारा अपनी 18 वर्ष की पुत्री के अपरहन होने के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध डगरूआ थाना में कांड दर्ज करवाया गया था, जिसमें तकनीकी अनुसंधान के क्रम में एक अभियुक्त सचिन कुमार, उम्र 20 वर्ष को हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ के क्रम में बताया कि करीब 04 महीने से वे अपहृता के संपर्क में था और लगातार फोन पर बातचीत करता था।
11 फरवरी की रात्रि को अभियुक्त एवं उसके अन्य दोस्त अपहृता के साथ मेला देखने के लिए निकले थे, जहां सचिन के दोस्त की दुकान में उसके द्वारा अपहृता से बलात्कार किया गया और अपने दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने के लिए अपहृता पर दबाव डाला गया। उसी क्रम में झड़प के दौरान सभी अभियुक्तों द्वारा अपहृता की हत्या कर दी गयी और साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव को मकई के खेत में छिपा दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सचिन की निशानदेही पर मृतका का शव को बरामद किया गया है। FSI की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा घटना से जुड़े प्रदर्शों को एकत्रित कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत् छापामारी जारी हैं।

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का छाठवां दिन स्वच्छता के लिए रहा समर्पित*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*शाम होते ही विद्युत कटौती से आक्रोशित जनता ने किया प्रदर्शन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जामा मस्जिद में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब*