February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 17 फरवरी 26*बिजेंद्र यादव ने उठाई बनमनखी चीनी मिल की मांग, कहा बेईमानी नहीं चलेगी

पूर्णिया बिहार 17 फरवरी 26*बिजेंद्र यादव ने उठाई बनमनखी चीनी मिल की मांग, कहा बेईमानी नहीं चलेगी

पूर्णिया बिहार 17 फरवरी 26*बिजेंद्र यादव ने उठाई बनमनखी चीनी मिल की मांग, कहा बेईमानी नहीं चलेगी

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया, बिहार: कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बनमनखी में चीनी मिल खोलने की मांग को लेकर आवाज उठाई है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान कई बार घोषणा की थी, लेकिन यह सिर्फ चुनावी वादा रह गया। अब जबकि 118 बीघा जमीन बियाड़ा को मिल चुकी है, तो इस जमीन का सदुपयोग क्षेत्रीय विकास और किसानों के हित में किया जाना चाहिए।
बिजेंद्र यादव ने मांग की है कि इस जमीन पर जूट फैक्ट्री, आधुनिक राइस मिल, और मखाना प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाए। उनका कहना है कि इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, परिवहन लागत कम होगी और उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे। साथ ही, इन उद्योगों से युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,
बिजेंद्र यादव ने कहा, “किसानों के लिए बनमनखी के धरती पर आवाज उठाना शुरू हो गया है और इस पर किसान गंभीर हैं। पूरा कोशी कमिश्नरी में किसानों के प्रति अनदेखी की जा रही है। भाजपा सरकार के द्वारा कई बार वादा किया गया, लेकिन अभी तक सपना साकार नहीं हो सका।
*मुख्य मांगें:*- बनमनखी में चीनी मिल खोलना- जूट फैक्ट्री, आधुनिक राइस मिल, और मखाना प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना- किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए उचित मूल्य और स्थानीय बाजार की सुविधा प्रदान करना- युवाओं को रोजगार प्रदान करना और पलायन रोकना।

Taza Khabar