March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित

पूर्णिया बिहार 13 मार्च 26* लव जिहाद पर जागरूकता फैलाने के लिए देखी ‘द केरल स्टोरी-2’

पूर्णिया बिहार 13 मार्च 26* लव जिहाद पर जागरूकता फैलाने के लिए देखी ‘द केरल स्टोरी-2’

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया शहर के रूपवाणी सिनेमा हॉल में शुक्रवार को लव जिहाद के मुद्दे पर आधारित फिल्म The Kerala Story 2 को देखने के लिए सैकड़ों महिलाओं और छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई महिलाएं और छात्राएं बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचीं और सामूहिक रूप से फिल्म का प्रदर्शन देखा। यह आयोजन श्री राम सेवा संघ के आह्वान पर किया गया था।

फिल्म देखने के बाद उपस्थित लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। फिल्म देखने के बाद महिलाओं और छात्राओं ने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों के माध्यम से समाज के संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होती है और परिवारों को भी अपने बच्चों के भविष्य और संस्कारों को लेकर सजग रहने की जरूरत है।

संगठन के संस्थापक राणा प्रताप सिंह, आदित्य कर्ण, पल्लवी मिश्रा, कुंदन कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन के सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करना समय की मांग है।