पूर्णिया बिहार 13 मई 25* अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नसों को सम्मानित किया गया।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार।अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पूर्णिया जिला शाखा द्वारा परिचारिका सम्मान समारोह का आयोजन आई एम ए हॉल में किया गया जिसमें 30 परिचारिका को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से हुआ इसके बाद केट काटा गया।इस अवसर पर बोलते हुए IMA जिला अध्यक्ष डॉ सुधांशु कुमार ने कहा कि लोग डॉक्टर या समाज के अन्य लोगों को हमेशा सम्मानित करते हैं लेकिन परिचारिका जो स्वास्थ्य सेवा में मुख्य भूमिका निभाते हैं उन्हें भूल जाते हैं।उन्होंने कोरोना काल के समय की चर्चा करते हुए कहा कि परिचारिका जब अपने ड्यूटी से घर वापस आते थे तो घर वाले भी उन्हें कोरोना पीड़ित समझ कर उनसे दूर रहने का प्रयास करते थे। डॉ सुधांशु ने यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के परिचारिका सम्मान समारोह के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए IMA बिहार प्रदेश महिला विंग की संयुक्त सचिव डॉ शिपिका ने कहा कि परिचारिका ही रोगी की देखभाल करते हैं और उन्हें उचित चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं।IMA के कोषाध्यक्ष डॉ विकाश कुमार ने कहा कि परिचारिका अपने घर के लोगों को भूल कर रोगी की सेवा करना अपना धर्म समझते है । IMA सचिव सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर रोगी को देखकर चिकित्सकीय सलाह देते हैं लेकिन परिचारिका कई दिनों तक रातदिन उनकी सेवा में लगे रहते है।
इस अवसर पर डॉ आभा सिंह, परिचारिका रीता सिंहा,डिम्पल कुमारी,नीरू कुमारी,अर्चिता पटेल,YHAI के राज्य अध्यक्ष ए के बोस,जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,उपाध्यक्ष एम एच रहमान,सचिव प्रियेश रंजन,कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी,रघुनाथ बिस्वास,आलोक लोहिया,प्रधानाचार्य विनय कुमार,रामदेव दास,संतोष कुमार सिंहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।सभी परिचारिकावो को ऊषा एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से उपहार और मेडल प्रदान किया गया।
More Stories
सहारनपुर 25 अक्टूबर 26*सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सहारनपुर पुलिस की सघन पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान…*
मुजफ्फरनगर, 25 अक्टूबर 2026*दुखद हादसा: स्टेडियम चौकी इंचार्ज अरुण चाहर की सड़क दुर्घटना में मौत,
पूर्णिया बिहार 25 अक्टूबर 26 पूर्णिया की सौरा नदी को बचाने की जंग तेज, कचरा नहीं हटा तो 31 को भूख हड़ताल पर बैठेंगे युवा*