February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 12फरवरी 26* सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बिगुल, ट्रेड यूनियन ने निकाला आक्रोश मार्च

पूर्णिया बिहार 12फरवरी 26* सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बिगुल, ट्रेड यूनियन ने निकाला आक्रोश मार्च

पूर्णिया बिहार 12फरवरी 26* सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बिगुल, ट्रेड यूनियन ने निकाला आक्रोश मार्च

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार : वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च आर एन साह चौक पर संयुक्त ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में निकाला गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।
मौके पर सीपीएम जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य कॉमरेड राजीव सिंह, भाकपा माले AICCTU के कामरेड इस्लाम उद्दीन, भाकपा के बुद्धीनाथ साह, तबारक हुसैन, शिवशंकर कुमार, हिन्द खेत मजदूर के सहिम अंसारी, आम आदमी पार्टी के मुखिया इरसाद पूरणवी जिलाध्यक्ष विकास झा, टेम्पो टोटो युनियन के जिलाध्यक्ष लड्डू आलम, सचिव शिवशंकर सिह, फारवर्ड ब्लोक के किशोर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया।
सीपीएम जिला सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा पूरे देश के लोगों पर काला कानून थोप रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ सभी बामपंथी दलों के नेता और सभी ट्रेड यूनियन के क्रांतिकारी साथियों के द्वारा आज सड़क पर उतरकर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन किया गया है।
आक्रोश मार्च में मुख्य रूप से चार श्रम कानून को रद्द करने, मनरेगा को पुनः बहाल करने, अमेरिका से सभी तरह के समझौता को रद्द करने तथा पूर्णिया में टेंपो चालक, टोटो चालक, रिक्शा चालक से जबरन टैक्स वसूली पुलिसिया जुल्म के खिलाफ एवं सड़क किनारे गरीबों के दुकान एवं वर्षों से रह रहे गरीबों के घरों को उजाडना प्रशासन बंद करें, इसकी पहले वैकल्पिक व्यवस्था हो फिर कोई कार्रवाई हो इसके लिए सभी ट्रेड यूनियन सड़क पर उतरकर आक्रोश मार्च निकाला है।
इस अवसर पर भाकपा माले के कामरेड अविनाश, कॉमरेड मुख्तार, रेणू यादव, चन्द्रकिशोर शर्मा, चनदेशवरी त्रॄषि, चन्द्रशेखर राय, छोटा इस्लाम, नन्दन, सीपीएम जिला कमेटी के सदस्य चंदन उरांव, सरोज कुमार, गुड्डू महतो, मोहम्मद लुकमान, सूरज, सुधीलाल मुंणडा, खुंदरु उरांव, नारायण चौहान, इंदिरा देवी, शंकर ऋषि, मोहम्मद अख्तर, रंजीत पाल सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Taza Khabar