पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल26 *एडीजी ने लंबित कांडों की समीक्षा की, एसपी को दिए आवश्यक निर्देश
*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार – आज 11 अप्रैल को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना ने समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में 200 से अधिक लंबित कांडो वाले थानों की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय, पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया, पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज उपस्थित रहे।
एडीजी ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि लंबित कांडों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सघन गश्ती और जांच अभियान चलाएं। साथ ही वारंट निष्पादन में तेजी लाई जाए और लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
इसके अलावा, एडीजी ने पुलिस केंद्र पूर्णिया में चल रहे सिपाहियों के प्रशिक्षण एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रयोगशाला की सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*