पुणे महाराष्ट्र27सितम्बर23*गणेश पंडाल में लगी आग , BJP अध्यक्ष नड्डा को सुरक्षित बाहर निकाला गया*
*भगवान की महिमा न्यारी आग लगते ही इलाके में बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली*
महाराष्ट्र के पुणे में एक गणेश पंडाल में आग लग गई, जहां BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के साथ पूजा कर रहे थे। घटनास्थल के वीडियो में लोकमान्य नगर इलाके में भगवान गणेश के अस्थायी पंडाल के ऊपरी हिस्से में आग लगी दिखाई दे रही है, जिसके बाद नड्डा को सकुशल कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ऐसी आशंका है कि साने गुरुजी गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित पंडाल में आतिशबाजी के कारण आग लगी । सुरक्षाकर्मी नड्डा को पंडाल से सुरक्षित बाहर ले गए। आग लगते ही इलाके में बारिश शुरू हो गई, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली▪️

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*