लखनऊ18अगस्त26*लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता: लूट का सामान बरामद*
लखनऊ कमिश्नरेट के थाना काकोरी पुलिस ने लूट के मामले में जेल में बंद अभियुक्त की कस्टडी रिमांड लेकर बड़ी सफलता हासिल की। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर ग्राम नरायनपुर, थाना बंथरा क्षेत्र के मक्का के खेत से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
यह घटना 21 जुलाई 2026 की है, जब वादी जितेन्द्र सिंह की पिस्टल लूटी गई थी और फायरिंग भी हुई थी। मामले में अब तक पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लूटी गई पिस्टल और मोबाइल की बरामदगी को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प