पंजाब6अक्टूबर25*लोगों से फिरौती मांगने के मामले में जीता मैंटल का साथी रणदीप सिंह उर्फ विक्की काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 06 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगने वाला जीता मैंटल का 5वां आरोपी रणदीप सिंह उर्फ विक्की पुत्र गुलजार सिंह वासी पंजपीर नगर गली नं.5 अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम नवनीत धारीवाल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने तरूणजीत सिंह के बयानों पर उनसे फिरौती मांगने के आरोप में मुकदमा नं. 114, 17.8.25 धारा 308 (2), 351 (2) बीएनएस व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरेोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मैडम प्रमिला रानी ने बताया कि लूटपाट, नशा तस्करी व फिरौती मांगने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*