पंजाब30सितम्बर25*नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाला आरोपी राजिंद्र कुमार को जेल भेजा
लड़की ने की थी आत्महत्या की कोशिश
अबोहर, 30 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले आरोपी राजिंद्र कुमार को थाना खुईयांसरवर पुलिस ने रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मनिंद्र सिंह, लेडीज पुलिस व चौकी प्रभारी पटीसदीक हमंद्रि सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लड़की से बलात्कार करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ 27.9.25 मुकदमा नं. 149 के तहत धारा 70 (2), 108, 56बीएनएस, 4 पोस्को एक्ट के तहत राजिंद्र कुमार पुत्र बनवारी लाल, धनदेवा पुत्र हंसराज वासी रूकनपुरा खुईखेड़ा तहसील अबोहर जिला फाजिल्का के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि लड़की ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने के लिए जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था अब वह खतरे से बाहर है। जल्द लड़की के 164 के बयान करवाये जायेंगे। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*