पंजाब30अप्रैल*फेस बुक पर ब्लैकमेल कर ठग्गी मारने वाले दो आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 30 अप्रैल (शर्मा):डीएपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि फेसबुक पर लोगों के साथ ठग्गी मारने तथा अश£ील फोटो भेजे कर ठग्गी मारने वाले बलजीत सिंह उर्फ जीता पुत्र राज सिंह, सतदेव उर्फ जोनी पुत्र रेशम सिंह वासी ढाणी नाईयांवाली कंधवाला दाखली लोगों से ठग्गी मारते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। दोनों आरोपियों से पुलिस ने तीन मोबाईल बरामद किये। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 37, 29.04.2022 भांदस की धारा 420, 419 व आईटी एक्ट 66डी 67ए के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसवी अवतार सिंह ने बताया कि आरोपियों से मोबाईल रिकवर किया गया है। लोकेशन निकलवाने के बाद पता चलेगा कि किन लोगों से ठग्गी की है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*