पंजाब30अगस्त21*चोरी के मोटरसाईकिलों पर जाली नंबर लगाकर बेचने वाला आरोपी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा): थाना खुईयांसवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव वरियामखेड़ा में जाली नंबर लगाकर चोरी के मोटरसाईकिल बेचने वाले आरोपी शरणजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र अजयैब सिंह वासी गांव रूकनपुराखुईखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। थाना खुईयांसरवर के अंतर्गत आती चौकी प्रभारी बलवीर सिंह को खास मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांव निवासी शरणजीत सिंह पुत्र अजयैब सिंह वरियामखेड़ा में जाली नंबर लगाकर मोटरसाईकिल बेचने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को काबू किया और उससे चोरी के मोटरसाईकिल बरामद किये। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 126, 29.08.2021 भांदस की धारा 379, 411, 473 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की जायेगी। आरोपी से और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो: 2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*