पंजाब29अक्टूबर*नवयुग स्कूल में लोगों की सुविधा के लिए दूसरे दिन कैम्प लगाया गया
कैम्प में एसडीएम, तहसील व अन्य विभागों के कर्मचारी रहे मौजूद
अबोहर, 29 अक्तूबर (शर्मा): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा एक निर्देश जारी किये हैं कि जिन लोगों के 2 किलोवाट का बिल बकाया है उसे माफ किया जाये व लाल लकीर में आने वाले लोगों को रजिस्ट्रयां करवाकर मालिकाना हक दिया जाये। जिन लोगों की बुढ़ापा पैंशन नहीं लगी तथा शगुन स्कीम का लाभ नहीं मिला उन्हें लाभ दिलाया जाये। एसडीएम अबोहर अमित गुप्ता, तहसीलदार जसपाल सिंह बराड़, सीतो के नायब तहसीलदार बलविंद्र सिंह, खुईयांसरवर के नायब तहसीलदार गुरसेवक सिंह मौके पर पहुंचे थे। यह कैम्प 28 व 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस कैम्प में जिन लोगों ने बिल माफ करवाने है वह फार्म भर सकते हैं। ग्रामीण लोगों के लिए 5 मरले के प्लाट के लिए व सुविधा संैटर पैंशन, शगुन स्कीम, नक्शे पास करवाने व पानी सीवरेज के कुनैक्शन भी मंजूर करवा सकते हैं। फ्री गैस कुनैक्शन के फार्म भी भरे गए। इसके अलावा जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है वह टीका भी लगवा सकते हैं। आज सुमन बाला एएनएम, संजय कुमार, सुमन बाला आशा वर्कर, अंकुश धवन ने टीकाकरण किया। संदीप जाखड़ अबोहर विकास प्रभारी, शामलाल अरोड़ा ने लोगों से अपील की है कि इस कैम्प में आकर लाभ उठायें। इस अवसर पर मैडम किरण अरोड़ा, पार्षद सोनू अरोड़ा, विपन शर्मा, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी व हरप्रीत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे। एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि इस कैम्प में काफी लोगों ने फार्म भरे हैं। जिससे काफी लोगों को लाभ मिला है।
फोटो: 6 कैम्प में मौजूद एसडीएम व अन्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*