औरैया 29 अक्टूबर *एसपी ने अजीतमल कोतवाली का निरीक्षण किया*
*औरैया।* जिले में नोडल अधिकारी के दौरे के बाद शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा ने कोतवाली अजीतमल का औचक निरीक्षण किया। जिसमें थाना परिसर, बैरिक की साफ सफाई व रजिस्टरों को चेक कर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी गणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इससे पूर्व एसपी ने जनपद के विभिन्न थानों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश व मिली कमियों को सुधारने का निर्देश दे चुके है। वही मध्य रात्रि में एसपी ने जगह जगह लगी पुलिस कर्मियों की डयूटियो का भी निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने व सजगता से ड्यूटी करने के निर्देश दे चुके थे। उन्होंने कहा कि अगर किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी में लापरवाही मिली तो कार्रवाई करने के संकेत दिए। इस दौरान सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार , अजीतमल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
कानपुर नगर 27 अगस्त 26*ग्रामीणों की गुहार पर समाजसेवी अनुभव कटियार द्वारा गड्ढा युक्त संपर्क मार्ग पर ईटा मिट्टी का कराया गया भराव जेसीबी द्वारा
गोरखपुर 27.08.2026**50,000 रु0 का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखनऊ 27 अगस्त 26*डीजीपी मुख्यालय में बच्चों के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, बच्चियों ने DGP राजीव कृष्ण को बांधा रक्षा सूत्र