July 9, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब27जुलाई*किसान आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार : एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा

पंजाब27जुलाई*किसान आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार : एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा

पंजाब27जुलाई*किसान आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों को जल्द करेंगे गिरफ्तार : एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): गत दिवस गांव गद्दाडोब निवासी किसान निरंजन सिंह ने चार किल्ले फसल में जबरन पानी छोड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। इसके बाद निरंजन सिंह ने दु:खी होकर एक वीडियो वायरल करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद किसान जत्थेबंदियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। इस मौके पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा, सदर थाना प्रभारी जसकिरणदीप सिंह पहुंचे। मृतक किसान के बेटे सुखजिंद्र सिंह पुत्र निरंजन सिंह वासी गद्दाडोब के बयानों के आधार पर उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं.58, 25.07.222 भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत मैंबर पंचायत शेरा, सरपंच जसबीर सिंह, छिंदा सिंह मैंबर, नवजीत सिंह, अमृतपाल सिंह व अन्य व्यक्ति रानियांवाली के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की मौजूदगी में निरंजन सिंह का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा व डीएसीप विभोर शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:10 जानकारी देते एसपीडी व डीएसपी व मृतक किसान।


SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.