पंजाब27अक्टूबर*मोबाईल छीनने वाले आरोपी आकाश अदालत में पेश, भेजा जेल
अबोहर, 27 अक्तूबर (शर्मा) : अबोहर सब डिवीजन के न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में आकाश पुत्र जसबीर सिंह निवासी सराभा नगर पक्का सीड फार्म अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश हुए। अदालत ने मौके पर नगर थाना की पुलिस के तफ्तीशी को मौके पर बुलाया। नगर थाना के तफ्तीशी सुरेन्द्र सिंह ने आकाश को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश हरप्रीत सिंह ने उसे जेल भेजने के आदेश पारित किए।
मिली जानकारी के अनुसार सीड फार्म निवासी सोना सिंह पुत्र अर्जुन ङ्क्षसह के ब्यानों के आधार पर उसका मोबाईल छीनने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 114, 1-6-2021 को भादंसं की धारा 379बी, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आकश पुत्र जसबीर सिंह फरार बताया जा रहा था जो अदालत में पेश हुआ, जिसे न्यायाधीश ने जेल भेज देने के आदेश पारित किए।
फोटो : 01, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*