पंजाब26जुलाई*नशे की ओवरडोज देकर दोस्त को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 26 जुलाई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह, एएसआई अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दोस्त को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने वाले 5वें आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बू पुत्र पंजाब सिंह वासी पक्कासीडफार्म अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। लब्बू काफी समय से चिट्टा बेचने का आदि है। पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। नगर थाना पुलिस ने मृतक जसदीप सिंह के पिता रणजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह वासी पक्का सीडफार्म के बयानों के आधार पर उसके बेटे को ओवरडोज नशा देकर मौत के घाट उतारने के आरोप में मुकदमा नं. 78, 11.05.2022 भांदस की धारा 304 के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इससे पहले चार आरोपियों को काबू कर चुकी है। अब पांचवों आरोपी लवप्रीत उर्फ लब्बू काबू आया है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया