पंजाब26अप्रैल*साहित्य सदन रोड का निर्माण कार्य शुरू, लोगों ने प्रशासन का जताया आभार
अबोहर, 26 अप्रैल (शर्मा/सोनू) : पिछले काफी समय से साहित्य सदन रोड का काम अधूरा पड़ा होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन इस सडक़ पर कई हादसे होते थे। दुकानदार काफी बार प्रशासन से इस रोड को बनाने की मांग कर चुके थे। अब प्रशासन द्वारा इस रोड का काम शुरू कर दिया है जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। साहित्य सदन रोड के दुकानदारों व समाजसेवी राजू चराया ने प्रशासन का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए शहर के बाकी हिस्सों में पड़े बकाया कार्यों को भी जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
फोटो:5 साहित्य सदन रोड पर चल रहा निर्माण कार्य।

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 यई 26 स्वीटी सहरावत की दबिश, मोबाइल गैंग का भंडाफोड़
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल