पंजाब26अक्टूबर*युवक पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपी राहुल कुमार को पुलिस ने काबू किया
अबोहर, 26 अक्तूबर (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में एएसआई देसराज, एएसआई मोहन लाल, एएसआई कुलवंत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नई आबादी क्षेत्र गली नं.11 में रोहित कुमार उर्फ काकू पुत्र सुभाषचंद वासी संतनगरी पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला किया था। उसे उपचार के लिए फरीदकोट रैफर किया गया था। हमला करने वाले एक आरोपी राहुल कुमार पुत्र मुकेश कुमार को काबू करने में सफलता हासिल की है, आरोपी को को न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। इस मामले में बाकी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। मिली जानकारी नगर थाना 2 की पुलिस ने रोहित कुमार के बयानों पर उस पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 88, 24.10.2021 भांदस की धारा 341, 324, 323, 148, 149 के तहत राहुल कुमार, भूवी पुत्र बृजमोहन, बोना पुत्र अशोक कुमार, कैम्पू पुत्र पुरखी वासी गली नं. 19 नई आबादी, पोपी, रोबिन, लारा पुत्र दीपक रोहिला व अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बढ़ौतरी हो सकती है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*