पंजाब26अक्टूबर*ठेकेदार की लापरवाही, किसी भी वक्त हो सकता है बड़ा हादसा
लापरवाही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसडीएम
अबोहर, 26 अक्तूबर (शर्मा): तहसील कम्पलैक्स व कोर्ट कम्पलैक्स के बाहर नई सड़क का निर्माण कार्य जारी है। इसी दौरान कोर्ट कम्पलैक्स के मेन गेट के बाहर सीवरेज को ऊंचा करने का काम जारी किया था। लेकिन ठेकेदार ने लापरवाही दिखाते दो-तीन दिन से काम बीच में अटका रखा है। सीवरेज बीच में खुला पड़ा है। इसके आस-पास किसी भी प्रकार की चेतावनी भी नहीं लगा रखी है। जिससे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। आधी सड़क बने होने के कारण हजारों की संख्या में यहां से वाहन गुजरते हैं। यदि इन वाहनों से कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेवार इस सीवरेज का निर्माण करवाने वाले लापरवाह ठेकेदार की होगी।
जब इस संबंधी एसडीएम अमित कुमार गोयल से बात की तो उन्होंने कहा कि इस कार्य में जो भी ठेकेदार या अधिकारी लापरवाही बरत रहा है उसके खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस काम को पूरा करवा दिया जायेगा।
फोटो:3, जानकारी देते एसडीएम व खुला पड़ा सीवरेज।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*