पंजाब25मार्च*सिविल अस्पताल अबोहर में मरीजों को मिल रही सम्पूर्ण सुविधाएं, मरीजों की संख्या भी बढ़ी
– मरीज को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वो मुझसे करें सम्पर्क : एसएमओ गगनदीप
अबोहर, 25 मार्च (शर्मा): आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हल्का प्रभारी दीप कम्बोज ने सिविल अस्पताल का दौरा किया था। इस दौरान अस्पताल के एसएमओ गगनदीप ने दीप कम्बोज से सरकारी अस्पताल में कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया था। एसएमओ गगनदीप सिंह ने कहा कि अस्पताल में मरीजों सम्पूर्ण सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगा। एसएमओ ने कहा कि यदि अस्पताल का कोई स्टाफ किसी मरीज को बिना वजह परेशान करता है तो उसकी जानकारी सीधे मुझे दे। डॉ. गगनदीप ने कहा कि मरीजों को सभी दवाईयां नि:शुल्क दी जा रही हैं। इसके अलावा अस्पताल में अल्ट्रासाऊंड व एक्सरे मशीन सुचारू रूप से चल रही हैं। अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों ने यहां कंटीन की व्यवस्था करने व पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की।
फोटो:3, अस्पताल पहुंचे मरीज व जानकारी देते एसएमओ गगनदीप सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं, गाड़ी का बोर्ड लगाने के लिए पद नहीं: संजय साहू*
अनूपपुर 14 अप्रैल 26*अमरकंटक में जंगल की आग बनी आफत,थाना परिसर में खड़े वाहनों को लिया अपने चपेट में*
मथुरा 14 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास व बलबा के अभियोग में बाँछित 01 अभियुक्त को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।*