पंजाब25अगस्त25*घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी पति-पत्नी को जेल भेजा
अबोहर, 25 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मनिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल लवप्रीत, महिला सबइंस्पैक्टर व हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप गांव बिल्लापटी निवासी सुखबीर सिंह पुत्र करतार सिंह व उसकी धर्मपत्नी सुखप्रीत कौर पत्नी सुखबीर सिंह को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर पुलिस ने 16.7.25 को मुकदमा नं. 107, धारा 333, 115 (2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमें दो आरोपी सुखबीर सिंह व सुखप्रीत कौर को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
More Stories
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल
हरिद्वार 18 सितंबर 26*निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत