February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब24जून2023*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी फरार, लडक़ी बरामद

पंजाब24जून2023*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी फरार, लडक़ी बरामद

पंजाब24जून2023*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी फरार, लडक़ी बरामद

मेडीकल के बाद धारा 376 की बढ़ौतरी
अबोहर, 24 जून (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, चौकी पटीसदीक के प्रभारी राजवीर सिंह ने घर से फरार नाबालिग लडक़ी को बरामद किया है। लडक़ी को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसके 164 के बयान कलमबद्ध किये। लडक़ी का मैडीकल करवाने के बाद धारा 376 की बढ़ौतरी की गई है। इस मामले में ढींगावाली निवासी मुकेश कुमार पुत्र बहादर राम अभी फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार धारा खुईयांसरवर पुलिस ने नाबालिगा की दादी के बयानों पर मुकदमा नं.70, 21.06.23 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत मुकेश पुत्र बहादर राम के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इस मामले में अभी मुकेश कुमार फरार बताया जा रहा है। आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है जल्द ही उसे काबू किया जायेगा।
फोटो: 7, नाबालिगा व पुलिस पार्टी।