पंजाब24जून2023*पूर्व सरपंच मिंकू ने अदालत में किया सरेंडर, जेल भेजा
अबोहर, 24 जून (शर्मा/सोनू): गांव कुंडल के पूर्व सरपंच जगमनदीप सिंह उर्फ मिंकू के खिलाफ पटवारी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज था। सैशन कोर्ट से जमानत खारिज हो चुकी है। पटवारी यूनियन द्वारा मिंकू की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन जारी था। मिंकू ने न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में आत्मसम्र्पण किया। सदर थाना अबोहर के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई गुरदीप सिंह ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
गौरतलब है कि कि पटवारी राजकुमार जिसकी डियूटी गांव कुंडल में है और कुछ अधिकारियों के आदेशों पर 27 मई को गांव कुंडल में बारी चलाने के लिये गये थे जहां जगमनदीप सिंह उर्फ मिंकू ने राजकुमार के साथ मारपीट की और सरकारी रिकार्ड फाडते हुए धमकिया देने के साथ ही उनसे गाली गलौच किया। जिसके बाद पटवारियों द्वारा 30 मई को इंसाफ के लिए धरना लगा दिया गया और उनके विरोध को देखते हुए पुलिस ने जगमनदीप सिंह पूर्व सरपंच के खिलाफ भादस की धारा 353-186-332-506 के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: 6 , पुलिस पार्टी, व फाईल फोटो मिंकू
More Stories
पूर्णिया बिहार12अक्टूबर26* पूर्णिया में दुर्गापूजा को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में,महापौर ने पूजा समितियों के साथ की बैठक*
पूर्णिया बिहार 12 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में डीएम का दरबार, 36 फरियादियों की सुनी गई पुकार –
मथुरा 12 अक्टूबर 26* नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*