पंजाब23फरवरी*दड़ा सट्टा व 420 के दो आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
अबोहर, 23 फरवरी (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश अनीश कुमार गोयल की अदालत में सुनील कुमार उर्फ सन्नी उर्फ दीपक पुत्र अशोक कुमार वासी अबोहर व अंजू उर्फ मनोज पुत्र सुभाष वर्मा के वकील संदीप बजाज ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर नगर थाना पुलिस व सरकारी वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए क्रिकेट सट्टा व 420 के दोनों आरोपियों को दोषमुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 83, 15.5.2017 को सुनील कुमार उर्फ सन्नी उर्फ दीपक पुत्र अशोक कुमार वासी अबोहर व अंजू उर्फ मनोज पुत्र सुभाष वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों ने अपने वकील संदीप बजाज के माध्यम से अदालत में पेश होकर अपनी जमानत करवाई और केस में शामिल हुए।
फोटो:4, सुनील कुमार व मनोज फाईल फोटो तथा वकील संदीप बजाज
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*चकबंदी कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा,पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश*
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*