पंजाब23दिसम्बर24*सरबत दा भला ट्रस्ट ने 70 जरूरतमंद लोगों को चैक बांटे
मुख्यातिथि के तौर पर मुकेश छाबड़ा व पार्षद पुनीत अरोड़ा सोनू ने की शिरकत
अबोहर, 24 दिसंबर। सरबत दा भला चेरीटैबल ट्रस्ट द्वारा हर माह जरूरतमंदों को मासिक पेंशन राशि के चेक वितरण किए जाते हैं। जिसके तहत गत दिवस नई आबादी गली नं. 13 स्थित समाजसेवी विपन शर्मा के निवास स्थान पर ट्रस्ट के पंजाब प्रधान जस्सा सिंह व जिला प्रधान कुलजीत सिंह तिन्ना के नेतृत्व में 70 जरूरतमंद लोगों को चेक भेंट किए गए। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर समाज सेवक मुकेश छाबड़ा व पार्षद पुनीत अरोड़ा (सोनू) थे। मुख्यातिथियों और ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद दिव्यांग जनों और विधवाओं को मासिक पेंशन राशि के चेक वितरण किए। समाजसेवी विपन शर्मा ने बताया कि सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से अपाहिज, मंदबुद्धि व अन्य जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद की जाती है। इसके अलावा उनके द्वारा विभिन्न शहरों में सिलाई केंद्र भी चलाये जा रहे हैं। गौरतलब है कि विपन शर्मा काफी समय विकलांग लोगों के रेलवे पास बनाने, विधवा पैंशन लगाने में मदद कर रहे हैं। अब तक हजारों लोगों के रेलवे पास व विभिन्न प्रकार के सर्टीफिकेट बनवा चुके हैं। इस मौके पर ट्रस्ट के सेक्रेटरी सर्बजीत सिंह, जर्नलिस्ट एसोसिएशन के उपप्रधान राघव नागपाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण जुनेजा काका, ओजस गोयल, जानू गुप्ता, अशोक गांधी, चंद्र कालड़ा आदि उपस्थित थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 25 अक्टूबर 26*29 एवं 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है*
जयपुर 25 अक्टूबर 2026*कुंभलगढ़ होटल में अनिल पाटोदिया और अशोक कनौजिया का भव्य स्वागत
वाराणसी 25 अक्टूबर 26*काशी में मोदी ने कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन किया…