पंजाब22अगस्त25*गांव बिल्लापटी निवासी पति-पत्नी घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 22 अगस्त (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मनिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल लवप्रीत, महिला सबइंस्पैक्टर व हैडकांस्टेबल लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव बिल्लापटी निवासी सुखबीर सिंह पुत्र करतार सिंह व उसकी धर्मपत्नी सुखप्रीत कौर पत्नी सुखबीर सिंह को घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में काबू कर न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट नितिन गर्ग की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने 16.7.25 को मुकदमा नं. 107, धारा 333, 115 (2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसमें दो आरोपी सुखबीर सिंह व सुखप्रीत कौर को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
पटना बिहार 21 अगस्त26 बड़ी खबर | पटना उच्च न्यायालय* बिहार में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण*
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।