पंजाब21मार्च*बच्चे के साथ लूटपाट करने वाले तीन युवक काबू
अबोहर, 21 मार्च (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी मैडम मनप्रीत कौर, सीतो चौकी एएसआई परमजीत व अन्य पुलिस पार्टी ने बच्चे के साथ लूटपाट करने वाले तीन युवकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ श्रीराम, अश्वनी कुमार पुत्र दौलतराम, मुकेश कुमार पुत्र गबदू राम वासी गांव सुखचैन को काबू करने में सफलता हासिल की है। तीनों आरोपियों से निशानदेही पर छीना गया लॉकेट बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें आरजी जेल भेजने के निर्देश जारी किये। मिली जानकारी अनुसार गांव सुखचैन निवासी हरीराम के बयानों के आधार पर उसके बेटा अरमान 11 वर्ष से स्कूल से आते समय उसके गले से लॉकेट छीनने के आरोप में मुकदमा नं. 22, 19.03.2022 भांदस की धारा 379बी, 506, 34आईपीसी के तहत विनोद कुमार व अश्वनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया तथा लॉकेट बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व तीनों आरोपी

More Stories
काठमांडू26अगस्त26*नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप: पुल बह गए, गांव के गांव तबाह- भारत के बिहार में खतरा बढ़ा*
अयोध्या26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया26अगस्त26*पूर्णिया में निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल